सहरसा के पस्तपार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है। महिला पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के वार्ड 12 निवासी लड्डू कुमार मंडल की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना के समय भी वे बाहर थे। मृतका के शव पर एसीड से जलाये जाने का प्रतीत हो रहा है ताकि डेड बॉडी का शिनाख्त नहीं सके। शनिवार को मृतका के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मकई के खेत में खाद डालने गए मजदूरों ने दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा। उन्हें वहां एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि उषा देवी गुरुवार दोपहर अपने बच्चों से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों के यहां भी उनकी तलाश की। शुक्रवार दोपहर को उनके अपहरण की आंशका होने की सूचना पस्तपार थाने में दी गई थी। जिस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकत मे लगी थी। एसडीपीओ बोले-मामले की जांच जारी, जल्द खुलासा सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी तेज हथियार के गहरे निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव काफी फूला हुआ है। शरीर पर कई जगहों पर काले धब्बे के निशान है मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। सहरसा के पस्तपार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है। महिला पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के वार्ड 12 निवासी लड्डू कुमार मंडल की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना के समय भी वे बाहर थे। मृतका के शव पर एसीड से जलाये जाने का प्रतीत हो रहा है ताकि डेड बॉडी का शिनाख्त नहीं सके। शनिवार को मृतका के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मकई के खेत में खाद डालने गए मजदूरों ने दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा। उन्हें वहां एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि उषा देवी गुरुवार दोपहर अपने बच्चों से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों के यहां भी उनकी तलाश की। शुक्रवार दोपहर को उनके अपहरण की आंशका होने की सूचना पस्तपार थाने में दी गई थी। जिस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकत मे लगी थी। एसडीपीओ बोले-मामले की जांच जारी, जल्द खुलासा सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी तेज हथियार के गहरे निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव काफी फूला हुआ है। शरीर पर कई जगहों पर काले धब्बे के निशान है मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।


