लुधियाना में महिला को पीटा VIDEO:1 महीने की गर्भवती को सगी छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा

लुधियाना में महिला को पीटा VIDEO:1 महीने की गर्भवती को सगी छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा

लुधियाना के नीची मंगली इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महज 4 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां बजी थीं, वहां अब चीख-पुकार मच गई है। जहाँ सगी छोटी बहन (शांति) ने अपने ससुराल वालों और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही 1 महीने की गर्भवती बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जबरदस्त लड़ाई और दरिंदगी साफ नजर आ रही है। खाना खा रही थी पीड़िता, तभी गेट तोड़कर टूट पड़े हमलावर जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर की रहने वाली इस युवती की शादी 4 महीने पहले विकास नाम के युवक से हुई थी। विकास नट बोल्ट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता है और सामान लोड करने का काम करता है। शादी के बाद दोनों नीची मंगली इलाके में फैक्ट्री में ही कमरा लेकर रह रहे थे। परसों ही पीड़िता अपने मायके से वापस लौटी थी। घटना के वक्त वह अपने कमरे में बैठकर शांति से खाना खा रही थी तभी अचानक उसकी छोटी बहन शांति (जो एक कंपनी में काम करती है), जीजा शेखर, धर्मिंदर और शांति के ससुराल वाले वहां आ पहुंचे । उन्होंने गेट खोला और बिना कुछ सोचे-समझे गर्भवती बहन पर टूट पड़े। विवाद की असली जड़: जबरन शादी का दबाव और पुराना क्लेश इस पूरी रंजिश के पीछे पुरानी बातें और शादी का विवाद सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार:

शादी से ऐतराज: पीड़िता की मां ने अपनी मर्जी से अपनी बड़ी बेटी की शादी विकास से करवा दी थी, जो लड़की की बहन और कुछ रिश्तेदारों को मंजूर नहीं था।

धर्मिंदर का एंगल: बताया जा रहा है कि छोटी बहन शांति और अन्य रिश्तेदार बड़ी बहन की शादी धर्मिंदर नाम के शख्स से करवाना चाहते थे। (जो पहले ही तलाक शुदा था )। और शांति का मामा लगता था । शादी के बाद से ही विवाद: अपनी मर्जी की जगह विकास से शादी हो जाने के कारण, शादी के पहले दिन से ही परिवार में क्लेश चल रहा था।और धमकीं देते थे की लुधियाना आय तो मार देगें । वीडियो में दिखी मारपीट , पति को मिली मौत की धमकी इस हमले में छोटी बहन शांति ने अपनी बड़ी गर्भवती बहन को बेरहमी से पीटा। 1 महीने की प्रेग्नेंसी होने के बावजूद हमलावरों को जरा भी तरस नहीं आया। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस कदर घर में घुसकर कोहराम मचाया गया है। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बाद में फोन करके पति विकास को सीधी धमकी दी है विकास, अब तेरे को मारना है । हालाकि महिला जेरे इलाज है मेडिकल करवा लिया है और पुलिस को शिकायत दी गई हैं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *