कोटा शहर के विभिन्न इलाकों से एक बार फिर दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर जनसुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कहीं कॉलोनियों में बारिश का पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है तो कहीं नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के बाहर जमा हो रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब होने और सड़कों की खराब स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन अब तक उनका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि कुछ मामलों में शिकायतों के बाद संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है। भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… बारिश में कॉलोनी बन जाती है तालाब बोरखेड़ा कैनाल रोड स्थित मयूर विहार कॉलोनी से हरीश सेन ने पोस्ट कर बताया कि बारिश शुरू होते ही पूरी कॉलोनी में पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और कई जगहों पर पानी लंबे समय तक जमा रहता है। उन्होंने बताया कि पानी भरने के बाद सांप, मगरमच्छ जैसे जीव-जंतु दिखाई देने का खतरा भी बना रहता है, जिससे लोगों में डर का माहौल रहता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। मार्च से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट आरके पुरम सेक्टर-A से दक्ष मारवाह ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट मार्च माह से खराब पड़ी हुई है। स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं किया गया है। लोगों ने जल्द मरम्मत कर रोशनी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। नाली का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा विश्वकर्मा मंदिर मार्ग, राजपूत सेक्टर से सौरभ गुप्ता ने शिकायत पोस्ट करी है कि क्षेत्र में नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। कई बार यह पानी घरों के सामने तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी से दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है। चार साल से खराब सड़क से लोग परेशान अनंतपुरा स्थित ऋद्धि-सिद्धि विहार से आफताब खान ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र की सड़क पिछले चार वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात के समय इनमें पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण धूल, कीचड़ और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। भास्कर समाधान में सीवरेज जलभराव की समस्या दूर कलेक्ट्रेट सर्किल क्षेत्र से सागर ने पोस्ट किया था कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कई दिनों से नाले और सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा था। पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी करवाई और क्षेत्र की सफाई करवाई। समस्या के समाधान के बाद लोगों को राहत मिली और आवागमन फिर से सुचारु हो सका। शिकायतकर्ता ने भी समस्या के समाधान की पुष्टि की। भास्कर समाधान में पार्क से कचरे का ढेर हटाया गया विनोबा भावे नगर से शुभम नागर ने पोस्ट किया था कि पार्क नंबर-2 में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ था। कचरे से लगातार बदबू फैल रही थी और बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे थे, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों को पार्क के आसपास आने-जाने और समय बिताने में भी परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए कचरे का उठाव करवाया और क्षेत्र की सफाई करवाई। समस्या के समाधान के बाद लोगों को राहत मिली तथा पार्क का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ हो गया। आज के पब्लिक के स्टार : दीपक पंवार विनोबा भावे नगर से शुभम नागर ने पोस्ट किया था कि पार्क नंबर-2 में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ था। कचरे से बदबू फैल रही थी और बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे थे, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों को पार्क के आसपास आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान में कार्यवाहक जमादार दीपक पंवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित सफाईकर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर पार्क में जमा कचरा हटवाया और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों को बदबू और गंदगी से राहत मिली तथा पार्क का वातावरण स्वच्छ हुआ। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 2.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 3.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में खुले नाले, सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान:प्रशासन की अनदेखी से समस्याएं जस की तस, कई जगहों पर हुआ समाधान


