‘बिचौलियों को खत्म कर सीधा लाभ देने की मंशा’:लखीसराय में कृषि मंत्री ने शत-प्रतिशत किसान निबंधन का निर्देश दिया

‘बिचौलियों को खत्म कर सीधा लाभ देने की मंशा’:लखीसराय में कृषि मंत्री ने शत-प्रतिशत किसान निबंधन का निर्देश दिया

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने किसान निबंधन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य कर शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो सके। ‘फॉर्मर आईडी’ उपलब्ध कराई जा रही विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि किसानों को एक विशिष्ट ‘फॉर्मर आईडी’ उपलब्ध कराई जा रही है। इस आईडी के माध्यम से खाद, बीज, कृषि ऋण, फसल सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं से मिलने वाली अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक किसानों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान निबंधन अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र किसान को इस व्यवस्था से जोड़ा जाए। कृषि क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होगी मंत्री ने यह भी कहा कि फॉर्मर आईडी व्यवस्था लागू होने से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी, माफिया तंत्र पर रोक लगेगी और कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय उनका विधानसभा क्षेत्र है। सरकार इसे कृषि के क्षेत्र में बिहार का मॉडल जिला बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों के सहयोग और प्रशासन की सक्रियता से यह लक्ष्य जल्द पूरा होगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने किसान निबंधन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य कर शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो सके। ‘फॉर्मर आईडी’ उपलब्ध कराई जा रही विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि किसानों को एक विशिष्ट ‘फॉर्मर आईडी’ उपलब्ध कराई जा रही है। इस आईडी के माध्यम से खाद, बीज, कृषि ऋण, फसल सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं से मिलने वाली अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक किसानों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान निबंधन अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र किसान को इस व्यवस्था से जोड़ा जाए। कृषि क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होगी मंत्री ने यह भी कहा कि फॉर्मर आईडी व्यवस्था लागू होने से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी, माफिया तंत्र पर रोक लगेगी और कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय उनका विधानसभा क्षेत्र है। सरकार इसे कृषि के क्षेत्र में बिहार का मॉडल जिला बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों के सहयोग और प्रशासन की सक्रियता से यह लक्ष्य जल्द पूरा होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *