नारनौल में झज्जर के व्यक्ति के खिलाफ केस:पत्नी ने कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, जांच में सास-ससुर नहीं पाए दोषी

नारनौल में झज्जर के व्यक्ति के खिलाफ केस:पत्नी ने कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, जांच में सास-ससुर नहीं पाए दोषी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसका पति झज्जर जिले का रहने वाला है। जिला के गांव जाट गुवाना निवासी कोमल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल के माध्यम से थाना सदर नारनौल में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को झज्जर जिले के गांव दुजाना निवासी राकेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब 10 लाख रुपये खर्च कर दान-दहेज व घरेलू सामान दिया था। पति करने लगा परेशान पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राकेश ने दहेज कम लाने को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी बार-बार मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग करता था। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। साले की ले गया मोटरसाइकिल शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पति ने अप्रैल 2025 में पीड़िता के मायके पहुंचकर उसके भाई की मोटरसाइकिल जबरन ले ली, जो अब तक वापस नहीं की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों की चार बार काउंसलिंग करवाई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। सास-ससुर पर नहीं पाए आरोप जांच में पति राकेश द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आई, जबकि सास, ससुर और ननद के खिलाफ आरोप सही नहीं पाए गए। जांच के बाद पुलिस ने सदर थाना नारनौल में आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 316(2), 85 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *