जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक फिरोज की तलाश शुरू कर दी है। एक पुलिस टीम दिल्ली भी रवाना कर दी है। मकान मालिक याकूब भी फरार है। अब तक की जांच में सामने आया है कि फिरोज दिल्ली से माल लाता था और जयपुर में पैकेजिंग कराता था। वहीं एफएसएल टीम आग लगने के कारणों को लेकर जांच कर रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अब तक की जांच में सामने आया कि फिरोज दिल्ली का रहने वाला है। यहां पर किराए पर मकान लेकर फैक्ट्री चला रहा था। दिल्ली से माल लाकर जयपुर में पैकेजिंग का काम कराता था। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही फिरोज को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। गोदाम में कुछ पकाने या स्मोकिंग के कारण भड़की चिंगारी फैक्ट्री में आग लगने के कारणों को लेकर भी जांच शुरू हो गई है। FSL की टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं। हालांकि अभी सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि गोदाम में काम करने वाले लोग या तो कुछ पका रहे थे या फिर स्मोकिंग के चलते चिंगारी भड़की हो और पटाखों ने आग पकड़ ली। पुलिस बोली- स्थानीय लोग नहीं कर रहे सहयोग पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्थानीय लोगों का भी पुलिस को सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिस मकान में ये काम चल रहा था वो याकूब नाम के शख्स का है। याकूब ने ये मकान दिल्ली निवासी फिरोज को किराए पर दे रखा था। फिरोज शादी में आतिशबाजी के लिए पटाखों की पैकेजिंग का काम करवाता था। पुलिस मकान मालिक याकूब और गोदाम संचालक फिरोज की तलाश कर रही है। थाने से 1 KM दूर दो साल से चल रही थी फैक्ट्री, 55 वर्ग गज का था प्लॉट खोह नागोरियान थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर यह अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। 20 बाई 25 यानी 55.5 वर्ग गज के मकान में यह फैक्ट्री दो साल से चल रही थी। यहां पर अवैध रूप से पटाखे का गोदाम भी बना रखा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में 50 किलो बारूद था। कॉलोनी को लेकर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, यह कॉलोनी अवैध मानी जा रही है। क्षेत्र से संबंधित तहसीलदार और पटवारी से जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कॉलोनी अवैध है या वैध। … पटाखा फैक्ट्री में आग की ये खबरें भी पढ़ें… जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री 500 रुपए देकर ‘मौत की फैक्ट्री’ में धकेल देते:कई साल से बना रहे थे पटाखे, दिल्ली तक सप्लाई; आग लगने से 8 की मौत 50 किलो बारूद में लगी आग में 8 लोग जले:ऐसा लगा जैसे बम फटा हो, इलाके में पटाखों की 4 अवैध फैक्ट्रियां और चल रही कपड़ों के साथ निकली चमड़ी, झुलसे लोग छटपटाते रहे:दर्द से तड़पता कोई सीढ़ियों पर बैठा, कोई खड़ा रहा; देखें PHOTOS


