बिहार के सीएम बने सम्राट चौधरी ने जब खेसारी लाल यादव को कहा ‘नचनिया’, अभिनेता ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

Bihar CM Samrat Choudhary-Khesari Lal Yadav Clash: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सीएम बनते ही स्रमाट ने कार्यभार संभाल लिया है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव और सम्राट के बीच एक पुरानी तकरार भी चर्चाओं में आ गई है। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होते ही खेसारी के साथ उनका पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया। दोनों के बीच आखिर कौन सा पुराना विवाद है, चलिए जानते हैं।

खेसारी के साथ सम्राट का छत्तीस का आंकड़ा (Bihar CM Samrat Choudhary-Khesari Lal Yadav Clash)

दरअसल ये पूरा मामला बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। उस समय खेसारी लाल यादव ने छपरा सीट से चुनाव मैदान में उतरकर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान माहौल काफी गर्म था और इसी बीच सम्राट चौधरी की एक टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने मंच से खेसारी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘नचनिया’ कह दिया था।

ये बयान सामने आते ही राजनीतिक और मनोरंजन जगत दोनों में हलचल मच गई थी। हालांकि खेसारी लाल यादव ने भी इस टिप्पणी का जवाब बेहद शांत होकर लेकिन प्रभावशाली दिया था, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

खेसारी लाल यादव ने भी दिया था जवाब (Bihar CM Samrat Choudhary-Khesari Lal Yadav Clash)

सम्राट चौधरी की इस ‘नचनिया’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा था कि उन्हें किसी पर पर्सनल कमेंट करने की आदत नहीं है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि सम्राट चौधरी उनके बड़े भाई जैसे हैं और वो उनका सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर कलाकार होना गलत है, तो फिर राजनीतिक दलों में कलाकारों को टिकट क्यों दिया जाता है।

खेसारी के इस जवाब ने उस वक्त काफी वाह-वाही बटोरी थी और कई लोगों ने उनके संयमित रवैये की तारीफ भी की थी। इस बयान से ये साफ हुआ था कि वो राजनीति में भी अपनी छवि को संतुलित बनाए रखना चाहते हैं।

चुनाव हार गए थे खेसारी लाल यादव

इस विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन हारने के बाद भी उन्होंने कहा था कि वो राज्य के विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे और चुनावी नतीजों से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *