समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड-6 मोहल्ला में रास्ते को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दो पक्षों में आज जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोगों को घायल हो गए। मृतक गांव के ढोराई सिंह के बेटे रामचंद्र सिंह (80) है। घटना की सूचना पर पहुंची करपुरीग्राम थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोता गुड्डू कुमार ने बताया कि गांव के ही जागेश्वर सिंह से रास्ते को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत का भी आयोजन हुआ था। लेकिन जागेश्वर सिंह की ओर से रास्ता खाली नहीं किया जा रहा था। एक दिन पहले जागेश्वर सिंह की ओर से उसकी बंसवारी में आग भी लगा दी गई थी। गुड्डू ने बताया कि बुधवार दोपहर वह जागेश्वर सिंह के पास जाकर रास्ता खाली करने को लेकर बात की। इसी बात पर वह नाराज हो गए और पहले गाली गलौज शुरू कर दिया, फिर मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनके परिवार के लोग भी वहां पर जुट गये और लाठी डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी ने की मारपीट हल्ला होने पर जब उनके भाई रोशन परिवार के सदस्य चंदेश्वर सिंह उनके दादा रामचंद्र सिंह आदि बीच बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी उन पर टूट पड़े और मारपीट करना शुरू कर दिया। उनके दादा को सिर और उन जगहों पर गंभीर चोटे आई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हल्ला होने पर गांव के अन्य लोगों की भीड़ जुटी, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस पहुंची तो सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने रामचंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि जागेश्वर सिंह और रामचंद्र सिंह के परिजनों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में आज मारपीट की घटना हुई थी। इसी दौरान गहरी चोट लगने के कारण रामचंद्र सिंह की मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला हुआ है, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है । जल्द ही मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड-6 मोहल्ला में रास्ते को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दो पक्षों में आज जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोगों को घायल हो गए। मृतक गांव के ढोराई सिंह के बेटे रामचंद्र सिंह (80) है। घटना की सूचना पर पहुंची करपुरीग्राम थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोता गुड्डू कुमार ने बताया कि गांव के ही जागेश्वर सिंह से रास्ते को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत का भी आयोजन हुआ था। लेकिन जागेश्वर सिंह की ओर से रास्ता खाली नहीं किया जा रहा था। एक दिन पहले जागेश्वर सिंह की ओर से उसकी बंसवारी में आग भी लगा दी गई थी। गुड्डू ने बताया कि बुधवार दोपहर वह जागेश्वर सिंह के पास जाकर रास्ता खाली करने को लेकर बात की। इसी बात पर वह नाराज हो गए और पहले गाली गलौज शुरू कर दिया, फिर मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनके परिवार के लोग भी वहां पर जुट गये और लाठी डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी ने की मारपीट हल्ला होने पर जब उनके भाई रोशन परिवार के सदस्य चंदेश्वर सिंह उनके दादा रामचंद्र सिंह आदि बीच बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी उन पर टूट पड़े और मारपीट करना शुरू कर दिया। उनके दादा को सिर और उन जगहों पर गंभीर चोटे आई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हल्ला होने पर गांव के अन्य लोगों की भीड़ जुटी, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस पहुंची तो सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने रामचंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि जागेश्वर सिंह और रामचंद्र सिंह के परिजनों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में आज मारपीट की घटना हुई थी। इसी दौरान गहरी चोट लगने के कारण रामचंद्र सिंह की मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला हुआ है, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है । जल्द ही मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।


