सड़क पर थूकने से रोका से रोका तो बुजुर्ग पर टूटा ऑटो चालक, पैर तोड़ डाला; वीडियो देख भड़के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

सड़क पर थूकने से रोका से रोका तो बुजुर्ग पर टूटा ऑटो चालक, पैर तोड़ डाला; वीडियो देख भड़के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

Mumbai Auto Driver Assault: मुंबई की सड़कों पर एक ऐसी दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी है, जिसको देखने के बाद हर कोई अपना-अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री को भी एक्शन में आने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, सड़क पर थूकने जैसी मामूली बात पर टोकने से भड़के एक ऑटो चालक ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग राहगीर पर जानलेवा हमला कर दिया और बेरहमी से उनका पैर तोड़ डाला। इस अमानवीय और बर्बर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ आक्रोश फैल गया। बुजुर्ग के साथ हुई इस हैवानियत का वीडियो देख महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

शिवसेना के कार्यकर्तोओं ने आरोपी को खोज निकाला

बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी के बाद आक्रोशित शिवसेना के दोनों धड़ों (शिंदे और उद्धव गुट) के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उस ओला कैब ड्राइवर को ढूंढ निकाला। जैसे ही आरोपी चालक हाथ लगा, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उसे एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। इस बीच जब डरा हुआ ड्राइवर अपनी सफाई देने की कोशिश करने लगा, तो वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। बुजुर्ग राहगीर की बेरहमी से पिटाई करने वाले इस कैब चालक की अपने स्तर पर ‘सुताई’ करने के बाद, कार्यकर्ताओं ने उसे वर्तक नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *