’24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे मिल रही बिजली’:कटिहार में बिजली की कमी पर प्रोटेस्ट, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

’24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे मिल रही बिजली’:कटिहार में बिजली की कमी पर प्रोटेस्ट, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली संकट के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने एनएच-81 स्थित कोलासी चौक पर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। उनका कहना था कि 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एनएच-81 पर लागू नो-एंट्री व्यवस्था का मुद्दा भी उठा ग्रामीणों ने बिजली संकट के साथ-साथ एनएच-81 पर लागू नो-एंट्री व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि दिन के समय भारी वाहनों के राजमार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण ट्रक और अन्य बड़े वाहन ग्रामीण सड़कों से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। अंचल अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद और कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में अंचल अधिकारी संजीव कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग के एसडीओ लल्लू प्रसाद और कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त करते हुए जाम हटा लिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में फिर से आंदोलन किया जाएगा। कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली संकट के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने एनएच-81 स्थित कोलासी चौक पर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। उनका कहना था कि 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एनएच-81 पर लागू नो-एंट्री व्यवस्था का मुद्दा भी उठा ग्रामीणों ने बिजली संकट के साथ-साथ एनएच-81 पर लागू नो-एंट्री व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि दिन के समय भारी वाहनों के राजमार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण ट्रक और अन्य बड़े वाहन ग्रामीण सड़कों से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। अंचल अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद और कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में अंचल अधिकारी संजीव कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग के एसडीओ लल्लू प्रसाद और कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त करते हुए जाम हटा लिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में फिर से आंदोलन किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *