US Embassy Blast in Norway Case Update: नॉर्वे की राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास रविवार तड़के हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में नॉर्वे पुलिस ने आशंका जताई है कि यह सिर्फ एक साधारण घटना नहीं, बल्कि इसके पीछे आतंकी साजिश भी हो सकती है। आखिर इस धमाके के पीछे असली मकसद क्या था और जांच में अब तक कौन-सी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, इसे लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं… आइए जानते हैं।
स्थानीय पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट दिया
स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इसकी जानकारी दी। बताया कि इसे लेकर पुलिस ने अपडेट दिया है। इसमें कहा गया है कि एम्बेसी में हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ और सामान का मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी साजिश के तहत किया हमला हो सकता है, लेकिन दूसरे मकसदों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की जांच और इंटेलिजेंस के लिए जॉइंट यूनिट के हेड, फ्रोड लार्सन ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनआरके को एक इंटरव्यू में बताया, “एक अंदाजा यह है कि यह आतंकी हमला है।”
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “लेकिन हम पूरी तरह सेो इसी पर अटके नहीं हैं। हमें इस बात के लिए भी तैयार रहना होगा कि जो हुआ है उसके पीछे और भी वजहें हो सकती हैं।”
अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका; जानिए पूरा मामला
दरअसल, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो (Oslo) में आज रविवार तड़के अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इस रहस्यमयी विस्फोट की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं। दूतावास के पास मौजूद हुसेबी (Huseby) इलाके में धमाके के तुरंत बाद चारों तरफ धुआं फैल गया।
धमाके के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कहा कि जांच टीम दूतावास के अधिकारियों से संपर्क में हैं और फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
जांच का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी माइकल डेलेमीर ने बताया कि धमाका इमारत के सार्वजनिक प्रवेश द्वार के पास हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मोरगेडाल्सवेगेन इलाके में दूतावास के आसपास पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया।


