हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 7 तक बारिश-आंधी:पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 7 तक बारिश-आंधी:पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में मई की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई, लेकिन आज 2 मई से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मई से सक्रिय हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश में 2 से 7 मई के बीच कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे बना हुआ है। हालांकि, राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। 2 से 7 तक होगी हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2, 3, 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले 48 घंटों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज चार जिलों में चलेंगी तेज हवाएं 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 से 6 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 जिलों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी समेत कई जिलों में 2 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, आगामी दिनों में आंधी-बारिश के चलते सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *