पटना के पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान दो बीते देर रात्रि अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन पिस्टल, एक राइफल, 48 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। पहली घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के कनपा पुल के पास हुई। यहां पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान एक राइफल, एक देशी पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों हथियारों के लाइसेंस पुराने थे और उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। दूसरी घटना बिहटा थानाक्षेत्र में सामने आई। यहां भी वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन जब्त की गई। पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक कर को रोका गया उसकी तलाशी ली गई कर के अंदर से एक राइफल एक पिस्तौल और कल 33 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जब कार सवार दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों हथियार का लाइसेंस वैध नहीं है लाइसेंस भी खत्म हो चुका है। इसके बाद हथियारों को जप्त कर लिया गया है और पर बंद पर दोनों व्यक्ति को छोड़ दिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा बिहटा थाना की पुलिस ने भी बीते रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से दो पिस्टल 15 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही कार सवार मौके से फरार हो चुका था फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है साथ ही कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। पटना के पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान दो बीते देर रात्रि अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन पिस्टल, एक राइफल, 48 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। पहली घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के कनपा पुल के पास हुई। यहां पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान एक राइफल, एक देशी पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों हथियारों के लाइसेंस पुराने थे और उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। दूसरी घटना बिहटा थानाक्षेत्र में सामने आई। यहां भी वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन जब्त की गई। पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक कर को रोका गया उसकी तलाशी ली गई कर के अंदर से एक राइफल एक पिस्तौल और कल 33 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जब कार सवार दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों हथियार का लाइसेंस वैध नहीं है लाइसेंस भी खत्म हो चुका है। इसके बाद हथियारों को जप्त कर लिया गया है और पर बंद पर दोनों व्यक्ति को छोड़ दिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा बिहटा थाना की पुलिस ने भी बीते रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से दो पिस्टल 15 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही कार सवार मौके से फरार हो चुका था फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है साथ ही कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है।


