Virat vs Rohit: IPL में विराट और रोहित के बीच शुरू हुई ये रेस, जानें किसके पास आगे निकलने का मौका

Virat vs Rohit: IPL में विराट और रोहित के बीच शुरू हुई ये रेस, जानें किसके पास आगे निकलने का मौका

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने 9वां शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए, तो कुछ रिकॉर्ड्स की बराबरी भी कर ली। 

Virat Kohli vs Rohit Sharma IPL Records: आईपीएल 2026 में बुधवार को विराट कोहली ने 9वां शतक जड़ दिया। इस शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में केकेआर ने पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य को शानदार आरसीबी ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए, जहां उन्होंने 105 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ कई रिकॉर्ड्स बनाए। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने इस मुकाबले में 60 गेंदों का सामना अपनी पारी में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 92 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल में यह कोहली का 9वां शतक है। विराट ने केकेआर के खिलाफ यह आईपीएल में दूसरा शतक लगाया। कोहली ने इस लीग में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर की बराबरी कर ली है। बटलर ने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ दो-दो शतक लगाए हैं।

आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चेज करते हुए विराट ने यह तीसरा शतक लगाया। कोहली के अलावा यह कारनामा सिर्फ जोस बटलर ही कर सके हैं। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के बल्ले से टी20 क्रिकेट में यह 10वां शतक निकला। विराट आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 14 हजार टी20 रन भी पूरे किए। कोहली सबसे कम पारियों में 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह मुकाम 409वीं पारी में हासिल किया। विराट ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने यह उपलब्धि 423वीं पारी में हासिल की थी। कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विराट आईपीएल में सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने 21वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड को अपने नाम किया। विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता है। इस सीजन मुंबई इंडियंस के पास 3 मैच और बचे हैं तो RCB 3 या उससे अधिक मैच खेल सकती है। ऐसे में विराट कोहली के पास आगे निकलने का मौका है।

रैंक खिलाड़ी मैच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
1 विराट कोहली 279 21
2 रोहित शर्मा 278 21
3 एमएस धोनी 278 18
4 रवींद्र जडेजा 265 17
5 केएल राहुल 1157 17
6 यूसुफ पठान 174 16

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *