Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

ऑकलैंड, एक नवंबर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे श्रृंखला में उनका सामना करना शानदार होगा। आईपीएल में डफी और कोहली एक ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं और इन दोनों ने इस साल उसे लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। क्रिकइन्फो के अनुसार डफी ने कहा, ‘‘मुझे कल उनसे मिलने का मौका मिला।वह जिम में थे, इसलिए उनसे वहां अचानक मिलना अच्छा लगा। उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत शानदार था।’’
डफी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने देश में सुपरस्टार होने के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने देश में सुपरस्टार हैं और इसे देखते हुए उनका इतना विनम्र होना और आरसीबी में हम सभी विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत करना बहुत अच्छा था।इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। अब जबकि मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुका हूं तो उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा।’’
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला चार नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी। आरसीबी की तरफ से नेट सत्र के दौरान डफी ने अक्सर कोहली को गेंदबाजी की।वह उनके जोश और जज्बे से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काम के प्रति उनकी लगन अद्भुत है। मैंने नेट में उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी की है क्योंकि वह हमेशा नेट पर अभ्यास करने वाले पहले बल्लेबाज होते थे और मैं पहला गेंदबाज।हमने नेट में एक-दूसरे के सामने काफी समय बिताया है, जो काफी अच्छा है। वह भी मेरे खेल के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और इसलिए उन्होंने बेहतर तैयारी की होगी।’’
भारत के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जमकर रन लुटाने के बाद डफी ने चौथे मैच में चार विकेट लेकर शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने यह मैच 87 रन से जीता। 

ऑकलैंड, एक नवंबर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) में विराट कोहली के साथ बिताए समय के दौरान उनकी विनम्रता और खेल के प्रति लगन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद वह बेहद सरल व्यक्ति हैं और आगामी वनडे श्रृंखला में उनका सामना करना शानदार होगा। आईपीएल में डफी और कोहली एक ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं और इन दोनों ने इस साल उसे लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। क्रिकइन्फो के अनुसार डफी ने कहा, ‘‘मुझे कल उनसे मिलने का मौका मिला।

वह जिम में थे, इसलिए उनसे वहां अचानक मिलना अच्छा लगा। उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत शानदार था।’’
डफी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने देश में सुपरस्टार होने के बावजूद विदेशी खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने देश में सुपरस्टार हैं और इसे देखते हुए उनका इतना विनम्र होना और आरसीबी में हम सभी विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत करना बहुत अच्छा था।

इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। अब जबकि मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुका हूं तो उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा।’’
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला चार नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी। आरसीबी की तरफ से नेट सत्र के दौरान डफी ने अक्सर कोहली को गेंदबाजी की।

वह उनके जोश और जज्बे से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काम के प्रति उनकी लगन अद्भुत है। मैंने नेट में उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी की है क्योंकि वह हमेशा नेट पर अभ्यास करने वाले पहले बल्लेबाज होते थे और मैं पहला गेंदबाज।

हमने नेट में एक-दूसरे के सामने काफी समय बिताया है, जो काफी अच्छा है। वह भी मेरे खेल के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और इसलिए उन्होंने बेहतर तैयारी की होगी।’’
भारत के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जमकर रन लुटाने के बाद डफी ने चौथे मैच में चार विकेट लेकर शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने यह मैच 87 रन से जीता।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *