भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह काली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। इस वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला था। पॉडकास्ट में हरियाणवी अभिनेत्री की कमर छूने को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्षरा ने कहा, “उस दिन उस एक्ट्रेस की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए।” पवन सिंह-अक्षरा की पुरानी तस्वीरें… हरियाणी एक्ट्रेस की कमर छूने पर हुआ था बवाल दरअसल, करीब 6 महीने पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस की स्टेज पर कमर छुते दिखे थे। इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी भी हुई थी। बाद में हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया। गाने के जरिए भी अक्षरा ने पवन सिंह पर किया था तंज बीते साल दिसंबर में अक्षरा सिंह का एक गाना लॉन्च हुआ। जिसके बोल हैं… दगाबाजी करे वाला रंगबाजी ना करे। गाने के वीडियो में एक शख्स अक्षरा सिंह की कमर छूता है। जिसके बाद एक्ट्रेस उसे जोर से थप्पड़ जड़ती हैं। उस वक्त चर्चा थी कि अक्षरा ने इशारों-इशारों में ये जवाब पवन सिंह को दिया है। पूरी खबर पढ़ें। अब जानिए पवन सिंह को लेकर अक्षरा ने क्या कहा था… 10 जगह मुंह मारता है, क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” अक्षरा ने कहा, वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। मेरा एक अफेयर हो गया तो मैं गुनहगार हो गई।मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है? पवन सिंह कौन है, मैं नहीं जानती पॉडकास्ट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अभी भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, ‘वो हैं कौन?’ सवालों में उलझी अक्षरा ने कहा, ‘अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती हैं। अरे मैं क्या करूं, मुझसे पूछा जाता है हर बार जैसे अभी आपने पूछा। कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा। हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती।’ कभी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड थीं अक्षरा पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे, लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। अक्षरा का दावा- पवन सिंह ने मुझे कमरे में बंद किया इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली। अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। पवन सिंह ने ब्रेकअप की वजह बताई थी पवन सिंह ने एक रियलिटी शो के दौरान अपनी ब्रेकअप की वजह बताई थी। शो से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुए। इसी रियलिटी शो में पवन सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अफेयर के बारे में खुलकर बात की। पवन अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते हुए भी दिखे और कहा कि वो देवी थी। इसके साथ ही बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए ब्रेकअप की वजह भी बताई। पवन सिंह का जो वीडियो आया है उसमें वो घर में मौजूद प्रतियोगियों से बात करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया।’ पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना आगे कहा, ‘कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कत हुई। जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं।’ ‘जिस लाइन में हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो आप उसके करीब आ जाते हैं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।’ भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह काली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। इस वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला था। पॉडकास्ट में हरियाणवी अभिनेत्री की कमर छूने को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्षरा ने कहा, “उस दिन उस एक्ट्रेस की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए।” पवन सिंह-अक्षरा की पुरानी तस्वीरें… हरियाणी एक्ट्रेस की कमर छूने पर हुआ था बवाल दरअसल, करीब 6 महीने पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस की स्टेज पर कमर छुते दिखे थे। इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी भी हुई थी। बाद में हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया। गाने के जरिए भी अक्षरा ने पवन सिंह पर किया था तंज बीते साल दिसंबर में अक्षरा सिंह का एक गाना लॉन्च हुआ। जिसके बोल हैं… दगाबाजी करे वाला रंगबाजी ना करे। गाने के वीडियो में एक शख्स अक्षरा सिंह की कमर छूता है। जिसके बाद एक्ट्रेस उसे जोर से थप्पड़ जड़ती हैं। उस वक्त चर्चा थी कि अक्षरा ने इशारों-इशारों में ये जवाब पवन सिंह को दिया है। पूरी खबर पढ़ें। अब जानिए पवन सिंह को लेकर अक्षरा ने क्या कहा था… 10 जगह मुंह मारता है, क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” अक्षरा ने कहा, वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। मेरा एक अफेयर हो गया तो मैं गुनहगार हो गई।मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है? पवन सिंह कौन है, मैं नहीं जानती पॉडकास्ट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अभी भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, ‘वो हैं कौन?’ सवालों में उलझी अक्षरा ने कहा, ‘अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती हैं। अरे मैं क्या करूं, मुझसे पूछा जाता है हर बार जैसे अभी आपने पूछा। कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा। हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती।’ कभी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड थीं अक्षरा पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे, लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। अक्षरा का दावा- पवन सिंह ने मुझे कमरे में बंद किया इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली। अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। पवन सिंह ने ब्रेकअप की वजह बताई थी पवन सिंह ने एक रियलिटी शो के दौरान अपनी ब्रेकअप की वजह बताई थी। शो से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुए। इसी रियलिटी शो में पवन सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अफेयर के बारे में खुलकर बात की। पवन अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते हुए भी दिखे और कहा कि वो देवी थी। इसके साथ ही बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए ब्रेकअप की वजह भी बताई। पवन सिंह का जो वीडियो आया है उसमें वो घर में मौजूद प्रतियोगियों से बात करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया।’ पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना आगे कहा, ‘कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कत हुई। जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं।’ ‘जिस लाइन में हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो आप उसके करीब आ जाते हैं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।’


