इटावा जंक्शन पर मारपीट का VIDEO:साधू को बाल पकड़ कर घसीटा, जड़े थप्पड़, जीआरपी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इटावा जंक्शन पर मारपीट का VIDEO:साधू को बाल पकड़ कर घसीटा, जड़े थप्पड़, जीआरपी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इटावा जंक्शन के गेट पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विक्की झा और शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी औरैया निवासी देवेंद्र बाबू से झगड़ा कर रहे थे और स्टेशन पर माहौल खराब कर रहे थे। मारपीट का यह वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। वीडियो में दो लोग एक व्यक्ति के साथ झगड़ा करते दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना इटावा जंक्शन पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। 3 तस्वीरें देखिए… पूछताछ में आरोपियों की पहचान विक्की झा निवासी वैशाली, बिहार और शिव कुमार निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, ये दोनों वादी देवेंद्र बाबू पुत्र मुन्नू लाल, निवासी ग्राम बहादुरपुर अगोठिया, जनपद औरैया के साथ मारपीट कर रहे थे। इस घटना से स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(2) में केस दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, भारतीय न्याय संहिता प्रक्रिया संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में जीआरपी इटावा जंक्शन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक कोमल कुन्तल और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *