VIDEO: सीएम पद छोड़ने से पहले भावुक दिखे नीतीश कुमार, अंबेडकर जयंती में लिया हिस्सा

VIDEO: सीएम पद छोड़ने से पहले भावुक दिखे नीतीश कुमार, अंबेडकर जयंती में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफे से ठीक पहले वह पटना हाई कोर्ट के पास बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का यह अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम रहा। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वे आज अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *