पूर्णिया| जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी कागजात के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सघन जांच के दौरान कुल 4 लाख 66 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पूर्णिया| जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी कागजात के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सघन जांच के दौरान कुल 4 लाख 66 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


