वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A में चुने गए:पहली बार देश के लिए वनडे खेलेंगे, IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके

वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A में चुने गए:पहली बार देश के लिए वनडे खेलेंगे, IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में चुने गए हैं। टीम का ऐलान गुरुवार को किया गया। कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। वैभव पहली बार देश के लिए वनडे सीरीज खेलेंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया की ओर से टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। वैभव श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज खेलेंगे। इंडिया और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान की A टीम भी खेलेगी। वैभव IPL में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ 36 और इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 37 बॉल में सेंचुरी लगाई हैं। वैभव ने IPL में 440 रन बनाए, एक सेंचुरी भी शामिल वैभव IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स और 5 चौके लगाए। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए। जून में होगी वनडे ट्राई सीरीज जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया-A के लिए प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं। वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा। इंडिया-A स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया जा सकता है IPL खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में सिलेक्टर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है। ———————-
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में चुने गए हैं। टीम का ऐलान गुरुवार को किया गया। कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। वैभव पहली बार देश के लिए वनडे सीरीज खेलेंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया की ओर से टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। वैभव श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज खेलेंगे। इंडिया और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान की A टीम भी खेलेगी। वैभव IPL में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ 36 और इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 37 बॉल में सेंचुरी लगाई हैं। वैभव ने IPL में 440 रन बनाए, एक सेंचुरी भी शामिल वैभव IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स और 5 चौके लगाए। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए। जून में होगी वनडे ट्राई सीरीज जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया-A के लिए प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं। वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा। इंडिया-A स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया जा सकता है IPL खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में सिलेक्टर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है। ———————-
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *