Vaibhav Sooryavanshi ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए दूसरी पारी में 37 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी बीच यश ठाकुर गेंदबाजी को आए, तो वैभव लगातार चार बाउंड्री के साथ 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए, लेकिन आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को कैच थमाकर आउट हो गए और अर्धशतक से चूक गए।
Vaibhav Sooryavanshi misses Fifty: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सेंट्रल ने ईस्ट के सामने सिर्फ 159 रन का लक्ष्य रखा है। ईस्ट जोन को पहला बड़ा झटका 61 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा, जो 43 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। वह यश ठाकुर की गेंद पर फिर से बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रजत पाटीदार को कैच थमा बैठे। यह कैच आसान नहीं था, क्योंकि रजत पाटीदार को इस कैच को लेने के लिए पीछे की ओर दौड़ना पड़ा। इस तरह वैभव अपने अर्धशतक से चूक गए। फिलहाल दूसरा ही सेशन चल रहा है और यहां से ईस्ट जोन काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है या यह भी कह सकते हैं कि अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं होता है, तो उसका इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचना तय है।
वैभव सूर्यवंशी ने अचानक बदले गियर
वैभव सूर्यवंशी अपनी शैली के विपरीत 37 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी बीच यश ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए। वैभव ने उनकी पहली गेंद को चौके के लिए भेजा। इसके बाद दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और फिर तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाते हुए 41 गेंदों पर 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए। यश की पांचवीं गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके।
उन्होंने आखिरी गेंद को मिड ऑन के ऊपर मारने के लिए बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में काफी ऊपर नो मैन जोन में चली गई थी। इसी बीच रजत पाटीदार ने पीछे की ओर तेजी से दौड़ लगाई और बाउंड्री से कुछ मीटर पहले अद्भुत कैच पकड़ा। इस तरह इस बार वैभव का एक और अर्धशतक का सपना टूट गया।
एक नजर मैच पर
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में में 266 रन बनाए। इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी की 92 रन की पारी के दम पर ईस्ट जोन ने भी 266 रन ही बनाए। सेंट्रल जोन अपनी दूसरी पारी में महज 158 के स्कोर पर ढेर हो गई। खबर लिखे जाने तक 159 के लक्ष्य का पीछा कर रही ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन तीसरे सेशन में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 76 रन की दरकार है।
Sports – Patrika | CMS



Yash Thakur battle part 2⃣ 
𝐕𝐀𝐈𝐁𝐇𝐀𝐕 𝐒𝐎𝐎𝐑𝐘𝐀𝐕𝐀𝐍𝐒𝐇𝐈—𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐀 𝐏𝐋𝐀𝐘𝐄𝐑
It’s the Semi-Final