Vaibhav Sooryavanshi 15 साल के हैं, अपनी एंडोर्समेंट डील बिना गार्जियन के खुद साइन नहीं कर सकते, आईपीएल में मिली कार नहीं चला सकते, वोट नहीं डाल सकते, लेकिन फिर भी एक दिन में इतना कमाते हैं, जो भारतीय एक साल में भी नहीं कमा पाते। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह हर दिन 1.5-2 करोड़ रुपये कमाते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi daily income: आईपीएल 2025 से वैभव सूर्यवंशी लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। 15 साल का यह विस्फोटक बल्लेबाज बिना गार्जियन के किसी लीगल डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं कर सकता, वोट नहीं डाल सकता, पिछले आईपीएल सीजन में जीती हुई टाटा एसयूवी नहीं चला सकता। फिर भी बिहार का यह लड़का एक दिन के ब्रांड शूट से इतने पैसे कमा लेता है, जितने ज्यादातर काम करने वाले भारतीय एक साल में नहीं कमा पाते हैं और यह बढ़ती ही जा रही है। अभी उनकी एक दिन की कमाई डेढ़ से दो करोड़ है और अनुमान के अनुसार, जब वह 18 साल के हो जाएंगे, तो यह कमाई तीन से चार करोड़ रुपये तक पहुच सकती है।
आईपीएल 2026 ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सब उनके आईपीएल सीजन से मुमकिन हुआ है। आईपीएल 2025 के बाद 2026 के कैंपेन ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने इतीन तेजी से रिकॉर्ड बनाए कि पारंपरिक क्रिकेट को पीछे छोड़ दिया। लेकिन, सीजन के बीच में सूर्यवंशी की कहानी सिर्फ ये नहीं रही कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं, बल्कि यह कहानी बन गई कि मार्केट में उनकी क्या वैल्यू है।
हाउलिहान लोके की आईपीएल वैल्यूएशन स्टडी 2026, जो आम तौर पर पूरी फ्रेंचाइजी की वैल्यू तय करने के लिए बनाई गई एक रिपोर्ट है। उसमें वैभव को खास जगह दी गई और कहा गया कि उसकी ब्रांड वैल्यू सचिन तेंदुलकर के बराबर थी।
अभी हर दिन 1.5-2 करोड़ रुपये कमा रहे वैभव
एचटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सूर्यवंशी अभी हर दिन 1.5-2 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। यह आंकड़ा किसी एथलीट के शूट या अपीयरेंस के लिए इंडस्ट्री में दिए जाने वाले समय का एक स्टैंडर्ड माप है। रिपोर्ट में एएमपी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ इंद्रनील दास ब्लाह के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल से पहले असल में कोई बेंचमार्क नहीं था। अभी-अभी पता चला है कि वह हर दिन लगभग 1.5 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।
2025 में ही सचिन से होने लगी थी तुलना
उन्होंने कहा कि ध्यान रहे 2025 में उनके ब्रेकआउट सीजन के बाद ही सूर्यवंशी की तुलना तेंदुलकर से की जा रही थी और इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके 175 रन ने कहानी में एक और हाई-प्रोफाइल परफॉर्मेंस जोड़ दी। आईपीएल 2026 के सीजन के दौरान उनके बैटिंग नंबरों के आसपास की कमर्शियल कहानी की झलक को नजरअंदाज़ करना नामुमकिन हो गया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने न सिर्फ दर्शकों को अपनी ओर खींचा, बल्कि भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले मैच टिकटों के लिए भी असली होड़ मचा दी।
दो साल में फॉर्म बरकरार रही तो 3-4 करोड़ प्रतिदिन हो जाएगी कमाई
दास ब्लाह ने उन्हें पहले ही शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसी कैटेगरी में रखा है। ये ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास सालों का सीनियर परफॉर्मेंस का अनुभव है। फिर भी, उनका कहना है कि यह ड्रामा ही है, जो सूर्यवंशी को उनकी अलग पहचान दिलाता है। अगर अगले दो साल में उनका फॉर्म बना रहा, तो दास ब्लाह को उम्मीद है कि एंडोर्समेंट की कीमत दोगुनी होकर 3-4 करोड़ प्रतिदिन हो जाएगी, जिससे वह देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी के बराबर हो जाएंगे।
Sports – Patrika | CMS


JUST IN: Vaibhav Sooryavanshi, just 15, currently commands ₹1.5–2 crore per day for brand shoots and appearances.