पटना जिले के बेलछी प्रखंड के जलालपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-193 में GAVI प्रोजेक्ट के तहत नियमित टीकाकरण को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे गांव का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया और टीकाकरण में आ रही बाधाओं की पहचान की गई। इस अभियान में पीसीआई के प्रखंड समन्वयक नवकुंज कुमार, स्वास्थ्य उपकेंद्र सकसोहरा, बेलछी की एएनएम सुधा कुमारी और सुमिन्त्रा देवी, आशा कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका मिन्ता देवी एवं सहायिका निर्मला देवी ने सक्रिय भागीदारी की। इनके साथ एएफ अर्चना स्नेही, जीविका से एमआरपी ब्यूटी कुमारी, सीएनआरपी नीलम कुमारी, मुस्कान ग्राम संगठन की सीएम शारदा देवी, विभा कुमारी, अध्यक्ष शोभा देवी, सचिव रंजना देवी और कोषाध्यक्ष रीना देवी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। जागरूकता रैली की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्र से हुई, जो शिव मंदिर होते हुए पानी टंकी तक पहुंची और फिर पूरे गांव का भ्रमण कर केंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान टीम ने टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। भ्रमण के बाद सभी प्रतिभागियों ने मिलकर चार्ट पेपर पर सामाजिक मानचित्रण तैयार किया। इसमें गांव की स्वास्थ्य स्थिति और टीकाकरण से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि टीकाकरण को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी ने संकल्प लिया कि गांव के प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके। पटना जिले के बेलछी प्रखंड के जलालपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-193 में GAVI प्रोजेक्ट के तहत नियमित टीकाकरण को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे गांव का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया और टीकाकरण में आ रही बाधाओं की पहचान की गई। इस अभियान में पीसीआई के प्रखंड समन्वयक नवकुंज कुमार, स्वास्थ्य उपकेंद्र सकसोहरा, बेलछी की एएनएम सुधा कुमारी और सुमिन्त्रा देवी, आशा कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका मिन्ता देवी एवं सहायिका निर्मला देवी ने सक्रिय भागीदारी की। इनके साथ एएफ अर्चना स्नेही, जीविका से एमआरपी ब्यूटी कुमारी, सीएनआरपी नीलम कुमारी, मुस्कान ग्राम संगठन की सीएम शारदा देवी, विभा कुमारी, अध्यक्ष शोभा देवी, सचिव रंजना देवी और कोषाध्यक्ष रीना देवी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। जागरूकता रैली की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्र से हुई, जो शिव मंदिर होते हुए पानी टंकी तक पहुंची और फिर पूरे गांव का भ्रमण कर केंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान टीम ने टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। भ्रमण के बाद सभी प्रतिभागियों ने मिलकर चार्ट पेपर पर सामाजिक मानचित्रण तैयार किया। इसमें गांव की स्वास्थ्य स्थिति और टीकाकरण से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि टीकाकरण को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी ने संकल्प लिया कि गांव के प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।


