US Open एकल विजेताओं को मिलेंगे रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर, कुल राशि 10.8 करोड़ हुई

US Open एकल विजेताओं को मिलेंगे रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर, कुल राशि 10.8 करोड़ हुई

अमेरिकी ओपन के पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस साल 55 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह ग्रैंड स्लैम टेनिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। इस साल अमेरिकी ओपन में खिलाड़ियों को कुल 10.8 करोड़ डॉलर की राशि मिलेगी जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा और 2024 के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है।अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा। 128 खिलाड़ियों के एकल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले हर खिलाड़ी को कम से कम 1.4 लाख डॉलर मिलेंगे।क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को 7.8 लाख डॉलर, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को 14.5 लाख डॉलर और उपविजेता को 28 लाख डॉलर मिलेंगे। चैंपियन की पुरस्कार राशि पिछले साल के 50 लाख डॉलर से बढ़ाई गई है। पिछले साल आर्यना सबालेंका और कार्लोस अल्काराज ने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था और खिलाड़ियों को कुल नौ करोड़ डॉलर की राशि मिली थी।पुरुष, महिला और मिश्रित युगल के विजेता खिलाड़ियों की टीम को 10 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि उपविजेता टीम को पांच लाख डॉलर दिए जाएंगे। व्हीलचेयर एकल के चैंपियन को 1.04 लाख डॉलर मिलेंगे। यएूसटीए ने खिलाड़ियों के लिए एक सहायता कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है।इसके लिए शुरुआत में 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे जिसे पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटा जाएगा। इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने और मौजूदा पेंशन फंड में मदद करने के लिए किया जाएगा। 

अमेरिकी ओपन के पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस साल 55 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह ग्रैंड स्लैम टेनिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। इस साल अमेरिकी ओपन में खिलाड़ियों को कुल 10.8 करोड़ डॉलर की राशि मिलेगी जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा और 2024 के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है।

अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा। 128 खिलाड़ियों के एकल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले हर खिलाड़ी को कम से कम 1.4 लाख डॉलर मिलेंगे।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को 7.8 लाख डॉलर, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को 14.5 लाख डॉलर और उपविजेता को 28 लाख डॉलर मिलेंगे। चैंपियन की पुरस्कार राशि पिछले साल के 50 लाख डॉलर से बढ़ाई गई है। पिछले साल आर्यना सबालेंका और कार्लोस अल्काराज ने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था और खिलाड़ियों को कुल नौ करोड़ डॉलर की राशि मिली थी।

पुरुष, महिला और मिश्रित युगल के विजेता खिलाड़ियों की टीम को 10 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि उपविजेता टीम को पांच लाख डॉलर दिए जाएंगे। व्हीलचेयर एकल के चैंपियन को 1.04 लाख डॉलर मिलेंगे। यएूसटीए ने खिलाड़ियों के लिए एक सहायता कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है।

इसके लिए शुरुआत में 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे जिसे पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटा जाएगा। इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने और मौजूदा पेंशन फंड में मदद करने के लिए किया जाएगा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *