औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मोड़ के पास आज सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बलिया जिले के श्रीपालपुर गांव निवासी 35 साल के विक्की यादव के रूप में हुई है, जो पिकअप गाड़ी चला रहा था। हादसे में घायल लोगों में मृतक के चचेरे भाई राकेश यादव, संदीप कुमार समेत अन्य दो लोग शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी लोग पिकअप वाहन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा से अपने घर बलिया लौट रहे थे। परिवार में आने वाले 29 मई को शादी समारोह आयोजित होना था, जिसके लिए वे खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देव मोड़ के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक विक्की यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे दुर्घटना में घायल मृतक का चचेरा भाई राकेश ने बताया कि वह और विक्की यादव हावड़ा में पिकअप चलाने का काम करते थे। शादी की तैयारियों को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित थे और जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विक्की यादव की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया से मामला टायर फटने का माना जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले की जांच जारी है। औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मोड़ के पास आज सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बलिया जिले के श्रीपालपुर गांव निवासी 35 साल के विक्की यादव के रूप में हुई है, जो पिकअप गाड़ी चला रहा था। हादसे में घायल लोगों में मृतक के चचेरे भाई राकेश यादव, संदीप कुमार समेत अन्य दो लोग शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी लोग पिकअप वाहन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा से अपने घर बलिया लौट रहे थे। परिवार में आने वाले 29 मई को शादी समारोह आयोजित होना था, जिसके लिए वे खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देव मोड़ के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक विक्की यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे दुर्घटना में घायल मृतक का चचेरा भाई राकेश ने बताया कि वह और विक्की यादव हावड़ा में पिकअप चलाने का काम करते थे। शादी की तैयारियों को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित थे और जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विक्की यादव की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया से मामला टायर फटने का माना जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले की जांच जारी है।


