UPCOS से आउटसोर्स कर्मचारियों को शोषण से मिलेगी मुक्ति:MLC हरिओम बोले-कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, हर माह 2 से 3 तारीख तक मिलेगा वेतन

UPCOS से आउटसोर्स कर्मचारियों को शोषण से मिलेगी मुक्ति:MLC हरिओम बोले-कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, हर माह 2 से 3 तारीख तक मिलेगा वेतन

अम्बेडकरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा यूपीसीओएस (UPCOS) के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने जिले के विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि यह पहल आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण को रोकने और उन्हें सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को महीने की 2 से 3 तारीख तक मानदेय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें मानदेय के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा पर जोर हरिओम पांडे ने कहा कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए गंभीरता से काम कर रही है। नई व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को समान अवसर और अधिकार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मचारियों को आर्थिक और प्रशासनिक स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *