नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ में होटल ले जाकर रेप किया, अन्य की तलाश जारी

नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ में होटल ले जाकर रेप किया, अन्य की तलाश जारी

हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। होटल में ले जाकर वारदात का आरोप पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि 25 अगस्त को मोहसिन, दिलशाद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सिंभावली स्थित एक होटल में ले गए। आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली रोड स्थित एटीएमएस कट के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिंभावली मिल भोवापुर मस्ताननगर निवासी मोहसिन और दीनू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *