Spain Pedro Sanchez UN speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने साफ कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गाजा में नरसंहार कर रही है और स्पेन इसे पूरी तरह से खारिज करता है।
यह बयान उस वक्त आया जब दुनिया भर में गाजा में हो रही मौतों और तबाही की खबरें रोज आ रही हैं। सांचेज ने अपने भाषण में जोर देकर कहा कि स्पेन पिछले आठ साल से हर तरह के आक्रामक युद्धों के खिलाफ खड़ा रहा है। चाहे वह यूक्रेन हो, लेबनान हो या ईरान।
इजराइल के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
सांचेज ने बताया कि उनके देश ने सैन्य खर्च बढ़ाने से इनकार किया और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को रोकने की पूरी कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि स्पेन ने रूसी हमलावरों पर प्रतिबंध लगाने, इजराइल की नेतन्याहू सरकार पर हथियार प्रतिबंध लगाने और अपने इलाके का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ किसी भी हमले के लिए रोकने का फैसला लिया है।
कोई भी देश दूसरों पर जबरदस्ती हमला नहीं कर सकता
सांचेज ने कहा- ये कदम इसलिए जरूरी हैं क्योंकि कोई भी देश दूसरों पर जबरदस्ती हमला नहीं कर सकता। गाजा का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि नेतन्याहू अभी भी वहां नरसंहार कर रहे हैं। स्पेन इसे साफ-साफ और बिना शर्त के निंदा करता है।
यह बयान उन देशों के लिए भी एक संदेश है जो इस मुद्दे पर चुप हैं। सांचेज के इस रुख से यूरोप में भी कुछ देश अब ज्यादा साफ आवाज उठा रहे हैं। स्पेन की इस स्थिति से साफ है कि वे सिर्फ बात नहीं कर रहे बल्कि ठोस कदम भी उठा रहे हैं।
ईरान से भी हमले रोकने की अपील
इस बीच, यूरोपीय परिषद ने ईरान से हॉर्मुज में नेविगेशन की आजादी बहाल करने और पड़ोसियों पर हमले रोकने को कहा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने इस बारे में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से सीधी बात की है। कोस्टा ने कहा कि किसी भी मसले का समाधान बातचीत से ही किया जा सकता है।


BREAKING: