UAE जेल में बंद शशि पासवान को वापस लाने की गुहार, पलामू पुलिस से मिले परिजन

UAE जेल में बंद शशि पासवान को वापस लाने की गुहार, पलामू पुलिस से मिले परिजन

झारखंड के पलामू जिले का एक युवक पिछले चार महीने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जेल में बंद है और उसके पिता ने प्रशासन से बेटे को वापस लाने की अपील की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि दादरा गांव के निवासी ललन पासवान ने सोमवार को हुसैनाबाद थाने में इस संबंध में आवेदन दिया।

ललन पासवान ने बताया कि उनका बेटा शशि कुमार पासवान 2025 में दुबई की एक निजी कंपनी में अनुबंध पर काम करने गया था और उसकी बहन की शादी 26 जून को तय थी, वह इसमें शामिल होने के लिए घर लौटना चाहता था, इसके लिए उसने एक एजेंट को पैसे दिए, लेकिन वह उसके जाल में फंस गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शशि पर आरोप है कि उसने कंपनी को उचित सूचना दिए बिना नौकरी छोड़ दी और लगातार सात दिन तक काम पर नहीं गया। उसने घर लौटने के लिए एक एजेंट को पैसे भी दिए थे।

उसके पिता के अनुसार, शशि दुबई की अल राशिदिया स्थित जेल में बंद है। शशि की पत्नी सुमित्रा ने अधिकारियों से उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और घर वापस लाने की अपील की है। पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में मिला आवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *