U19 World Cup Semifinal Scenario: पाकिस्तान को इतने रन से जीतना होगा मैच, वरना हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा भारत

U19 World Cup Semifinal Scenario: पाकिस्तान को इतने रन से जीतना होगा मैच, वरना हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा भारत

Under 19 World Cup Semifinal Scenario: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज का आखिरी मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला रविवार यानि 1 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान पहले ही सेमीफ़ाइनल में जागा बना चुकी हैं और अब बस एक टीम कि जगह बची है।

ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान ने बनाई जगह

ग्रुप 1 को टॉप कर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को हारा दूसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली है। ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने पहले ही जगह बना ली है और अब भारत और पाकिस्तान में से कोई दो टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंचेगी।

क्या है सुपर सिक्स के ग्रुप-2 की स्थिति

ग्रुप-2 में इंग्लैंड चार मैचों में चार जीतकर आठ अंक के साथ टॉप पर है। भारत की स्थिति सबसे मजबूत है। टीम तीन मैचों में तीन जीतकर छह अंक के साथ टॉप पर है। टीम का नेटरनरेट भी +3.337 है। वहीं पाकिस्तान तीन मैचों में दो जीतकर चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.484 है।

हारकर भी ऐसे सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा भारत

अगर भारत पाकिस्तान को हारा देता है तो वह सीधे -सीधे टेबल टॉप परते हुए सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा और उसका मुक़ाबला अफ़ग़ानिस्तान से होगा। लेकिन अगर भारत पाकिस्तान से कम अंतर से हार जाता है तो दोनों टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे और भारत का नेट रन रेट बेहतर है। ऐसे में हार के बाद भी भारत सेमीफ़ाइनल में जगह बना लेगा। पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में जाने के लिए न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा रखना होगा।

यहां समझें भारत और पाकिस्तान मैच में सेमीफ़ाइनल का पूरा गणित

  • अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और 300 रन बनाता है, तो उसे भारत को करीब 85 रन से हराना होगा।
  • अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और भारत को 200 रन पर रोक देता है, तो उसे लक्ष्य करीब 31.5 ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर लक्ष्य 251 रन का होता है, तो पाकिस्तान को करीब 33.2 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *