मुंगेर का सती-स्थान गांव 400 साल से नहीं मनाया होली:सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जबरन रंग लगाने पर होगी कार्रवाई

मुंगेर का सती-स्थान गांव 400 साल से नहीं मनाया होली:सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जबरन रंग लगाने पर होगी कार्रवाई

मुंगेर जिले में आज बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ लोग उत्साहपूर्वक होली मना रहे हैं। होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहरी क्षेत्रों के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जबरन रंग लगाने पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने भी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेलने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग लगाने पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, होली के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सती स्थान गांव में 400 साल से नहीं मनाई गई होली दूसरी ओर, मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित सती स्थान गांव में इस वर्ष भी होली नहीं मनाई जाएगी। इस गांव में पिछले 400 वर्षों से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। यहाँ के ग्रामीण राम नवमी के दिन होली मनाते हैं। मुंगेर जिले में आज बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ लोग उत्साहपूर्वक होली मना रहे हैं। होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहरी क्षेत्रों के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जबरन रंग लगाने पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने भी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेलने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग लगाने पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, होली के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सती स्थान गांव में 400 साल से नहीं मनाई गई होली दूसरी ओर, मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित सती स्थान गांव में इस वर्ष भी होली नहीं मनाई जाएगी। इस गांव में पिछले 400 वर्षों से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। यहाँ के ग्रामीण राम नवमी के दिन होली मनाते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *