बाइक से बारात गए दो युवक, एक लौटा..दूसरे की मौत:मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, आरोपी के दरवाजे पर शव रख किया प्रदर्शन

बाइक से बारात गए दो युवक, एक लौटा..दूसरे की मौत:मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, आरोपी के दरवाजे पर शव रख किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में बारात गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में भारी बवाल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्य आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। मृतक की पहचान पियर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया गांव निवासी 45 वर्षीय कैलाश राम के रूप में हुई है। 13 मई को बारात गए, 14 को नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की कैलाश राम बीते 13 मई को गांव के ही लक्ष्मण राम के साथ बाइक से एक बारात में गए थे। अगले दिन लक्ष्मण राम तो वापस घर लौट आया, लेकिन कैलाश का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी खोजबीन की, इसी बीच गुरुवार की शाम सूचना मिली कि सकरा थाना क्षेत्र के सिहो रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान कैलाश राम के रूप में की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक के भाई विमलेश राय और घनश्याम राय ने आरोप लगाया कि कैलाश की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे लक्ष्मण राम के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण वहीं शव का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष घर छोड़कर फरार हंगामे की सूचना मिलते ही पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, गांव में देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में बारात गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में भारी बवाल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्य आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। मृतक की पहचान पियर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया गांव निवासी 45 वर्षीय कैलाश राम के रूप में हुई है। 13 मई को बारात गए, 14 को नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की कैलाश राम बीते 13 मई को गांव के ही लक्ष्मण राम के साथ बाइक से एक बारात में गए थे। अगले दिन लक्ष्मण राम तो वापस घर लौट आया, लेकिन कैलाश का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी खोजबीन की, इसी बीच गुरुवार की शाम सूचना मिली कि सकरा थाना क्षेत्र के सिहो रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान कैलाश राम के रूप में की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक के भाई विमलेश राय और घनश्याम राय ने आरोप लगाया कि कैलाश की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे लक्ष्मण राम के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण वहीं शव का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष घर छोड़कर फरार हंगामे की सूचना मिलते ही पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, गांव में देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *