हापुड़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत:तेज रफ्तार कार ने ऑटो का इंतजार कर रही सवारियों को कुचला, तीन घायल

हापुड़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत:तेज रफ्तार कार ने ऑटो का इंतजार कर रही सवारियों को कुचला, तीन घायल

हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुर्शिदपुर गांव के पास हुआ, जहां हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उसी समय वहां बस और ऑटो का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बृजनाथपुर निवासी सितारा (52) पत्नी मुसाब अली और सरोज शर्मा (करीब 60) पत्नी सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शारदा (52) पत्नी लेखराम, रूबी (25) पत्नी पवन और 6 वर्षीय बालक लविश पुत्र पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाफिजपुर थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है और तीन घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *