खगड़िया NH-31 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत:नवगछिया से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, जाम लगने से यात्री परेशान

खगड़िया NH-31 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत:नवगछिया से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, जाम लगने से यात्री परेशान

खगड़िया में रविवार की सुबह 2 ट्रकों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा के पास NH-31 पर हुई। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रक संख्या WB 65J 5675 में अचानक ब्रेक खराब हो गया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उपचालक के साथ मिलकर ब्रेक की जांच कर रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा प्रत्यक्षदर्शी बेगूसराय निवासी बस चालक अजय सिंह ने बताया कि यह घटना उनकी आंखों के सामने हुई। उन्होंने कहा, ‘नवगछिया की तरफ से एक ट्रक काफी तेज गति में ओवरटेक करते हुए आ रही थी और अचानक उसने साइड में खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।’ घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।
NH-31 पर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान इस हादसे के कारण NH-31 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हाइड्रोलिक रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। खगड़िया में रविवार की सुबह 2 ट्रकों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा के पास NH-31 पर हुई। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रक संख्या WB 65J 5675 में अचानक ब्रेक खराब हो गया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उपचालक के साथ मिलकर ब्रेक की जांच कर रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा प्रत्यक्षदर्शी बेगूसराय निवासी बस चालक अजय सिंह ने बताया कि यह घटना उनकी आंखों के सामने हुई। उन्होंने कहा, ‘नवगछिया की तरफ से एक ट्रक काफी तेज गति में ओवरटेक करते हुए आ रही थी और अचानक उसने साइड में खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।’ घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।
NH-31 पर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान इस हादसे के कारण NH-31 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हाइड्रोलिक रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *