केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जिले की मेरिट लिस्ट में छात्राओं का दबदबा रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा रोड की छात्रा सुभिता श्रीवास्तव ने 98.0% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूलों में दिखा जश्न का माहौन पिछले कई दिनों से रिजल्ट को लेकर बनी उहापोह की स्थिति बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे समाप्त हो गई। सीबीएसई के परिणाम पोर्टल पर अपलोड करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों से लेकर कोचिंग संस्थानों तक जश्न का माहौल दिखा। शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी। दशमलव के अंतर से तय हुई रैंक जिले की मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां सुभिता ने टॉप किया, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान के लिए भी कांटे की टक्कर रही। दूसरे स्थान पर श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी)की श्रृष्टि चौधरी और अवर लेडी ऑफ फातिमा की प्रियांशी सिंघल 97.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, खैर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की मनीषा रावत ने 97.60% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बराबरी का प्रदर्शन टॉप-3 स्थानों पर चारों छात्राएं काबिज हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों वर्गों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों जैसे जट्टारी और खैर के बच्चों ने भी टॉप लिस्ट में जगह बनाकर साबित किया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अलीगढ़ के टॉपर्स


