कैंसर की रिपोर्ट में दिखे दो ‘डॉट्स’, दीपिका कक्कड़ का रो-रोकर हुआ हाल बुरा, शोएब को भी सताई चिंता

कैंसर की रिपोर्ट में दिखे दो ‘डॉट्स’, दीपिका कक्कड़ का रो-रोकर हुआ हाल बुरा, शोएब को भी सताई चिंता

Dipika Kakar MRI Scan Report: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर स्टेज 2 से जिंदग और मौत की जंग लड़ रही है। उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पिछले साल एक पेट दर्द की वजह से पता चला था। उनके लिवर में एक टेनिस बॉल जितना ट्यूमर था जिसकी सर्जरी अब हो चुकी है, लेकिन लगातार टेस्ट रिपोर्ट में कोई न कोई दिक्कत आ रही है। हाल ही में उनकी सिस्ट की सर्जरी भी हुई थी और एक और चिंता की बात सामने आई है, जो खुद दीपिका और शोएब ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने बताया की कुछ ऐसा हुआ कि वह खुद पर काबू नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

दीपिका कक्कड़ का हुआ रो-रोकर बुरा हाल (Dipika Kakar MRI Scan Report)

दीपिका और शोएब अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस के साथ लगातार अपनी सेहत की जानकारी शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपने दुख और सुख सब बांटते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ हाल ही में शोएब ने बताया कि दीपिका अपने मंथली MRI स्कैन के लिए गई थीं। यह स्कैन डॉक्टर की सलाह पर हर महीने कराना जरूरी है। दीपिका ने शेयर किया कि इस बार प्रक्रिया के दौरान वह बहुत ज्यादा घबरा गई थीं।

Dipika Kakar MRI Scan Report

दीपिका ने कहा, “मैं मशीन में जाने से पहले भी रो रही थी और जब मैं मशीन के अंदर थी, तब भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। कभी-कभी रोना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे आपके अंदर की पूरी एंग्जायटी और जो घबराहट होती है वह बाहर निकल जाती है। मेरे लिए रोना एक थेरेपी की तरह काम करता है, जिससे मैं और मजबूत होकर बाहर आती हूं।” दीपिका की इस हिम्मत को देख शोएब ने उन्हें एक प्यारा सा सनग्लास भी गिफ्ट किया और आगे बताया कि दीपिका की हालत अब कैसी है।

दीपिका के लिवर में दिखे 2 छोटे डॉट्स (Dipika Kakar shared latest MRI scan showed two small spots)

फैंस के लिए राहत और चिंता दोनों वाली खबर यह है कि ताजा MRI रिपोर्ट में दीपिका के लिवर में दो बहुत छोटे डॉट्स दिखाई दिए हैं। शोएब ने बताया, “रिपोर्ट में दो छोटे डॉट्स निकले हैं। डॉक्टर का कहना है कि ये अभी बहुत छोटे हैं, इसलिए तुरंत कोई बड़ा कदम उठाना ठीक नहीं होगा।” हालांकि, सावधानी के तौर पर एक महीने बाद फिर से स्कैन किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कैंसर वापस तो नहीं लौट रहा है। इसके साथ ही, दीपिका इसी हफ्ते से अपनी ‘इम्यूनोथेरेपी’ भी शुरू करने वाली हैं।

Dipika Kakar MRI Scan Report

लंबा रहा है संघर्ष का सफर (Dipika Kakar Cancer)

दीपिका कक्कड़ की मुश्किलें पिछले कुछ समय से कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जून 2025 में उनके ट्यूमर को हटाने की बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद इस साल 23 फरवरी को उन्हें सिस्ट की सर्जरी भी करानी पड़ी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और बार-बार होने वाले ऑपरेशन्स के बावजूद दीपिका का मुस्कुराता चेहरा उनके फैंस के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

‘ससुराल सिमर का’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बीमारी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। शोएब और दीपिका का कहना है कि वह हर छोटी अपडेट इसलिए देते हैं ताकि उनके जैसे संघर्ष कर रहे अन्य लोगों को भी हिम्मत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *