हाथरस में रेलवे ट्रैक पर दो शव मिले:पुलिस मृतक युवक और महिला की पहचान में जुटी, की जा रही जांच-पड़ताल

हाथरस में रेलवे ट्रैक पर दो शव मिले:पुलिस मृतक युवक और महिला की पहचान में जुटी, की जा रही जांच-पड़ताल

हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर एक अज्ञात युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। इनकी उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित है। यह घटना हाथरस रोड स्थित दर्शना गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में शवों की स्थिति क्षत-विक्षत पाई गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया मुरसान पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुरसान थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि पुलिस को दर्शना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। कोतवाली निरीक्षक सक्सेना के अनुसार, पुलिस मृतकों की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *