गाजियाबाद में आज रात बुधवार रात से मौसम बदलने का अनुमान है। वहीं कल 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हे सकती है। गाजियाबाद के अलावा आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। आज बुधवार को प्रदेश में कोई भी जिला एक्यूआई के रेड जोन में नहीं है। हालांकि, प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ग्रेप-1 लागू है। प्रशासन ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ा दी है। 2 दिन पहले तेज हवा चलने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का दिखेगा असर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से टकराया। लैंडफॉल की प्रोसेस करीब तीन घंटे तक चली। लैंडफॉल के समय हवा की स्पीड गति 125-135kmph रही। तूफान के असर आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा और कोनसीमा जिलों में भारी बारिश हो रही है। इस तूफान का असर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी तक बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वेस्ट यूपी और दिल्ली में भी बारिश का यलो अलर्ट है। आज प्रदूषण की स्थिति ग्रेप 1 में लागू होने के नियम पूरे जिले में निर्माण और तोड़फोड़ की जगह पर एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी है। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला या लकड़ी जलाने पर सख्त रोक रहेगी। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई की जाएगी। यह जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। कहीं भी खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से बनने वाली सड़कों पर भी रोक रहती है, तारकोल गर्म होने से अधिक प्रदूषण फैलता है। मौसम बदलते ही गिरेगा तापमान गाजियाबाद में आज बुधवार को दिन में कभी धूप कभी बादल रहेंगे। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा आज 6 किमी प्रति घंटा से बह रही है। लेकिन रात में मौसम बदलने की संभावना है। कल फिर बारिश रहेगी।

