गोंडा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, टक्कर के बाद लगी आग; पति-पत्नी समेत तीन घायल

गोंडा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, टक्कर के बाद लगी आग; पति-पत्नी समेत तीन घायल

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चचरी-करनैलगंज मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। चचरी-करनैलगंज मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक पारा गांव के रहने वाले बड़काऊ अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय सामने से करनैलगंज की ओर से आ रहे अंकित यादव की सुपर स्प्लेंडर बाइक उनकी बजाज सीटी 100 से भिड़ गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। पेट्रोल फैलने से आग लग गई।

हादसा के बाद बाइक सवार टल गए जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा

देखते ही देखते सुपर स्प्लेंडर बाइक आग की लपटों में घिर गई। और पूरी तरह जल गई। दूसरी बाइक भी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि टक्कर के तुरंत बाद सभी लोग बाइक से दूर हट गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घायल बड़काऊ, उनकी पत्नी और अंकित यादव को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोतवाल बोले- घायलों का इलाज कराया जा रहा

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई थी। एक बाइक पूरी तरह जल गई। जबकि दूसरी को आंशिक नुकसान हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सड़क पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *