कोविड से मिली सीख, स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र शुरू

कोविड से मिली सीख, स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र शुरू

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव Dinesh Gundu Rao ने गुरुवार को आरोग्य सौधा में स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एचइओसी) का उद्घाटन किया। यह केंद्र केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपात स्थिति में राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति प्रबंधन में सहायता करेगा।

समन्वय की कमी महसूस हुई थी

मंत्री ने कहा, कोविड महामारी Covid Pandemic के दौरान समन्वय की कमी महसूस हुई थी, जिसे दूर करने के लिए इस तरह की व्यवस्था आवश्यक है। यह केंद्र आपात परिस्थितियों में समय पर निर्णय लेने, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए केंद्रीय नियंत्रण इकाई के रूप में कार्य करेगा। संक्रामक रोग, आगजनी, प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत प्रत्येक राज्य में कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।

तत्काल संपर्क

मंत्री ने बताया कि 24 घंटे कार्यरत रहने वाला यह केंद्र जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य सेवाओं के साथ तत्काल संपर्क स्थापित कर सूचना आदान-प्रदान और आवश्यक निर्देश देने में मदद करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे, आयुक्त गुरुदत्त हेगड़े, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अविनाश मेनन और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रजनी एम. उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *