शरोठ गांव में पेड़ की डाल गिरी,:एक व्यक्ति की मौत, कोचस प्रखंड में हुआ हादसा

शरोठ गांव में पेड़ की डाल गिरी,:एक व्यक्ति की मौत, कोचस प्रखंड में हुआ हादसा

रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की पेड़ की डाल गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब व्यक्ति भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में बैठा था। अचानक पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उस पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शरोठ गांव निवासी मदन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोचस थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की पेड़ की डाल गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब व्यक्ति भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में बैठा था। अचानक पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उस पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शरोठ गांव निवासी मदन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोचस थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *