मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो युवकों को 102 बोतल अवैध विदेशी शराब और दो कैन बीयर के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार, 9 जून को बिहार में शराबबंदी कानून के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ पोस्ट जमालपुर की महिला स्टाफ और सीआईबी टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान दो युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन संख्या 14003 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस के एसी कोच की दिशा से तेजी से फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की ओर जाते दिखाई दिए। सुरक्षा कर्मियों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों युवक भागने लगे। इसके बाद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने पीछा कर एफओबी पर ही दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान लखीसराय जिले के बहरावा निवासी पवन कुमार (20 वर्ष) और बेगूसराय जिले के सोनबरसा निवासी धीरज कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई। गवाहों की मौजूदगी में दोनों के बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in West Bengal Only” अंकित था। आरपीएफ के अनुसार, पवन कुमार के बैग से ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की की 180 एमएल वाली 54 बोतलें मिलीं। वहीं, धीरज कुमार के बैग से 180 एमएल वाली 48 बोतलें ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की और हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर के 500 एमएल के दो कैन बरामद किए गए। कुल मिलाकर, 102 बोतल व्हिस्की और दो कैन बीयर जब्त किए गए। आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट जमालपुर लाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों युवकों और जब्त शराब को उत्पाद विभाग, मुंगेर के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जे.आर. मीना और सीआईबी के सुधांशु कुमार ने बताया कि दोनों युवक आरपीएफ टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सतर्क जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों के पास से 102 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में उत्पाद विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो युवकों को 102 बोतल अवैध विदेशी शराब और दो कैन बीयर के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार, 9 जून को बिहार में शराबबंदी कानून के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ पोस्ट जमालपुर की महिला स्टाफ और सीआईबी टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान दो युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन संख्या 14003 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस के एसी कोच की दिशा से तेजी से फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की ओर जाते दिखाई दिए। सुरक्षा कर्मियों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों युवक भागने लगे। इसके बाद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने पीछा कर एफओबी पर ही दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान लखीसराय जिले के बहरावा निवासी पवन कुमार (20 वर्ष) और बेगूसराय जिले के सोनबरसा निवासी धीरज कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई। गवाहों की मौजूदगी में दोनों के बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in West Bengal Only” अंकित था। आरपीएफ के अनुसार, पवन कुमार के बैग से ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की की 180 एमएल वाली 54 बोतलें मिलीं। वहीं, धीरज कुमार के बैग से 180 एमएल वाली 48 बोतलें ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की और हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर के 500 एमएल के दो कैन बरामद किए गए। कुल मिलाकर, 102 बोतल व्हिस्की और दो कैन बीयर जब्त किए गए। आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट जमालपुर लाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों युवकों और जब्त शराब को उत्पाद विभाग, मुंगेर के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जे.आर. मीना और सीआईबी के सुधांशु कुमार ने बताया कि दोनों युवक आरपीएफ टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सतर्क जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों के पास से 102 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में उत्पाद विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


