दरभंगा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। इस संबंध में डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथरेड्डी जला रेड्डी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। एग्जाम 2, 4, 5और 6 मई को जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों मेंआयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9. 30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का ‘कूल ऑफ टाइम’ भी दिया जाएगा। नोडल पदाधिकारी की तैनाती परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीएम राजस्व मनोज कुमार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की मनाही है। चेकिंग के बाद दी जाएगी एंट्री हर केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों की तलाशी की जाएगी। प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही एग्जाम हॉल में एंट्री दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, कदाचार या नियम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। इस संबंध में डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथरेड्डी जला रेड्डी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। एग्जाम 2, 4, 5और 6 मई को जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों मेंआयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9. 30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का ‘कूल ऑफ टाइम’ भी दिया जाएगा। नोडल पदाधिकारी की तैनाती परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीएम राजस्व मनोज कुमार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की मनाही है। चेकिंग के बाद दी जाएगी एंट्री हर केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों की तलाशी की जाएगी। प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही एग्जाम हॉल में एंट्री दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, कदाचार या नियम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


