बिहार में 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना

बिहार में 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना

बिहार के एक हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है तो दूसरे हिस्से में चिलचिलाती धूप निकल रही है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 24 जिलों में ऑरेंज और 9 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में 60KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। हालांकि, रोहतास, पटना, गया और सारण जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में तेज हवा के साथ झमामझ बारिश हुई। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। बेगूसराय में एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश होगी, वहां का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकांश जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। पटना में छाए रहेंगे हल्के बादल राजधानी में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय गर्म हवाओं के टकराव से बादल बन रहे हैं, जिससे कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति पैदा हो रही है। जिन क्षेत्रों में बादल नहीं बन पा रहे हैं, वहां तेज धूप के कारण तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। यही वजह है कि राज्य में एक साथ बारिश और भीषण गर्मी दोनों का असर देखने को मिल रहा है। बिहार में मानसून कब तक पहुंचेगा मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्वी भारत की ओर उसकी प्रगति जारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में अगले कुछ दिनों के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार के एक हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है तो दूसरे हिस्से में चिलचिलाती धूप निकल रही है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 24 जिलों में ऑरेंज और 9 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में 60KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। हालांकि, रोहतास, पटना, गया और सारण जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में तेज हवा के साथ झमामझ बारिश हुई। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। बेगूसराय में एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश होगी, वहां का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकांश जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। पटना में छाए रहेंगे हल्के बादल राजधानी में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय गर्म हवाओं के टकराव से बादल बन रहे हैं, जिससे कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति पैदा हो रही है। जिन क्षेत्रों में बादल नहीं बन पा रहे हैं, वहां तेज धूप के कारण तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। यही वजह है कि राज्य में एक साथ बारिश और भीषण गर्मी दोनों का असर देखने को मिल रहा है। बिहार में मानसून कब तक पहुंचेगा मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्वी भारत की ओर उसकी प्रगति जारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में अगले कुछ दिनों के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *