Thumb Arthritis: अंगूठे के जोड़ में दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, Mayo Clinic ने बताया Thumb Arthritis के कारण और लक्षण

Thumb Arthritis: अंगूठे के जोड़ में दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, Mayo Clinic ने बताया Thumb Arthritis के कारण और लक्षण

Thumb Arthritis Symptoms: रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई छोटे-छोटे काम बिना सोचे-समझे कर लेते हैं जैसे दरवाजे की चाबी घुमाना, किसी जार का ढक्कन खोलना, पेन से लिखना या मोबाइल पर मैसेज टाइप करना। लेकिन जब अंगूठे के जोड़ में अचानक तेज दर्द, खिंचाव या सूजन होने लगे, तो यही आसान काम किसी बड़ी चुनौती जैसे लगने लगते हैं। अक्सर लोग इस दर्द को मोच या मामूली थकान समझकर टाल देते हैं। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, अगर यह दर्द बना रहता है, तो यह थंब आर्थराइटिस (Thumb Arthritis) यानी अंगूठे के जोड़ का गठिया हो सकता है। अंगूठे का गठिया उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एक बेहद आम समस्या है, जो हमारी उंगलियों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्यों होती है और इसके क्या संकेत हैं।

आखिर क्या होता है Thumb Arthritis?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारे अंगूठे के निचले हिस्से में, जहां अंगूठा कलाई से जुड़ता है, एक खास जोड़ होता है जिसे CMC Joint (Carpometacarpal Joint) कहा जाता है। इसी जोड़ की मदद से हम अपने अंगूठे को हर तरफ घुमा पाते हैं, चीजों को चुटकी में पकड़ पाते हैं और ग्रिप बनाते हैं। सामान्य स्थिति में, इस जोड़ की हड्डियों के सिरों पर एक चिकना और मजबूत ऊतक होता है, जिसे कार्टिलेज (Cartilage) कहते हैं। यह कार्टिलेज एक गद्दी (Cushion) की तरह काम करता है, जिससे हड्डियां बिना किसी रगड़ के आसानी से फिसलती हैं। लेकिन जब यह कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने या पतली होने लगती है, तो हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं। हड्डियों के इसी आपसी घर्षण की वजह से जोड़ में सूजन, लालिमा और असहनीय दर्द शुरू हो जाता है।

Thumb Arthritis के मुख्य लक्षण कैसे पहचानें?

मेयो क्लिनिक के डॉक्टरों के मुताबिक, अंगूठे के गठिया का सबसे पहला और मुख्य लक्षण दर्द ही होता है। इसके अलावा शरीर में कई अन्य बदलाव दिखने लगते हैं;

  • चीजें पकड़ने में तेज दर्द।
  • सूजन और अकड़न।
  • ग्रिप कमजोर होना।
  • जोड़ की बनावट बदलना।
  • हड्डी रगड़ने की आवाज होना।

यह समस्या क्यों होती है?

  • उम्र बढ़ना।
  • महिलाओं में ज्यादा खतरा।
  • पुरानी चोट।
  • हाथों का ज्यादा इस्तेमाल।

इससे बचाव और शुरुआती आराम के तरीके

  • ठंडी या गर्म सिकाई करें।
  • अंगूठे को आराम दें।
  • स्प्लिंट या ब्रेस (Splint/Brace) का उपयोग।
  • पेन रिलीफ जेल।

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आपके अंगूठे का दर्द और सूजन कुछ दिनों में ठीक नहीं हो रही है, या इसके कारण आपको रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत आ रही है, तो तुरंत किसी ऑर्थोपेडिक या हैंड स्पेशलिस्ट से मिलें। डॉक्टर एक्स-रे (X-ray) के जरिए जोड़ की स्थिति देखकर सही इलाज (जैसे थेरेपी, दवाएं, इंजेक्शन या जरूरत पड़ने पर सर्जरी) तय करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *