मुजफ्फरपुर में बंद घर से 20 लाख की चोरी:चोर छत के रास्ते घुसे, जेवरात और नकदी ले उड़े

मुजफ्फरपुर में बंद घर से 20 लाख की चोरी:चोर छत के रास्ते घुसे, जेवरात और नकदी ले उड़े

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के प्रयागचक गांव में एक बंद घर से 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित विमल कुमार राय ने बताया कि वे 1 अप्रैल को अपनी बेटी के इलाज के लिए परिवार सहित मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल गए थे। चार दिन बाद रविवार शाम करीब 8 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और बेडरूम, गोदरेज व ट्रंक को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार, गोदरेज में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना की सूचना औराई थाने को दी गई है। थाना अध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के प्रयागचक गांव में एक बंद घर से 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित विमल कुमार राय ने बताया कि वे 1 अप्रैल को अपनी बेटी के इलाज के लिए परिवार सहित मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल गए थे। चार दिन बाद रविवार शाम करीब 8 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और बेडरूम, गोदरेज व ट्रंक को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार, गोदरेज में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना की सूचना औराई थाने को दी गई है। थाना अध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *