युवती शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी:पुलिस और परिजनों के घंटों की मशक्कत के बाद उतरी

युवती शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी:पुलिस और परिजनों के घंटों की मशक्कत के बाद उतरी

पीपराकोठी क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद युवती रात करीब 9:30 बजे टॉवर से नीचे उतरी। यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र में युवती के घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक मोबाइल टॉवर पर हुई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही चकिया बीपीआरओ नजराजन झा, पीपरा थाना पुलिस और अग्निशामक दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टॉवर के नीचे घंटों तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने माइकिंग के माध्यम से युवती को समझाया। पुलिस ने युवती के प्रेमी से भी फोन पर बात कराई और माइकिंग के जरिए उसे नीचे उतरने की अपील की। काफी मशक्कत और आश्वासनों के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह रात करीब 9:30 बजे टॉवर से नीचे उतरी। युवती के नीचे उतरते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पीपरा थाना पुलिस उसे तुरंत अपने साथ थाने ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीपराकोठी क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद युवती रात करीब 9:30 बजे टॉवर से नीचे उतरी। यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र में युवती के घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक मोबाइल टॉवर पर हुई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही चकिया बीपीआरओ नजराजन झा, पीपरा थाना पुलिस और अग्निशामक दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टॉवर के नीचे घंटों तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने माइकिंग के माध्यम से युवती को समझाया। पुलिस ने युवती के प्रेमी से भी फोन पर बात कराई और माइकिंग के जरिए उसे नीचे उतरने की अपील की। काफी मशक्कत और आश्वासनों के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह रात करीब 9:30 बजे टॉवर से नीचे उतरी। युवती के नीचे उतरते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पीपरा थाना पुलिस उसे तुरंत अपने साथ थाने ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *