Samay Raina के शो India’s Got Latent 2 में प्रमोशन करने पहुंचीं ये अभिनेत्रियां, Viral हुई तस्वीर

Samay Raina के शो India’s Got Latent 2 में प्रमोशन करने पहुंचीं ये अभिनेत्रियां, Viral हुई तस्वीर
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में घिरने के बाद बंद हो गया था। लेकिन अब यह शो अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया पर सीजन 2 के सेट से एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस तस्वीर में बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

सेट पर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

वायरल हो रही इस तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक्ट्रेसेस अपनी आने वाली बड़ी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के मंच पर पहुंची हैं। लीक हुई फोटो में दोनों ही एक्ट्रेसेस बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी के साथ जजिंग पैनल में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आलिया और शरवरी ने अपनी फिल्म अल्फा का प्रमोशन कैंपेन इसी मशहूर स्टेज से शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: Ananya-Lakshya के इंटीमेट सीन्स पर Censor Board की कैंची, हटाए गए 96 सेकंड के Kissing Scenes

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़

इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। शो के जबरदस्त रोस्टिंग फॉर्मेट को देखते हुए एक यूजर ने लिखा, “अब तो ये पापड़ की तरह रोस्ट होने वाली हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “क्या ये समय रैना के तीखे जोक्स झेल भी पाएंगी?” फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्सुक हैं कि फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ शो में कैसा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।
 

इसे भी पढ़ें: बेटी Saraayah के लिए Kiara Advani ने सहेजा Met Gala का पल, बोलीं- उसे बताऊंगी हम साथ थे

कब रिलीज होगी अल्फा?

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यह फिल्म अल्फा वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। पहले यह फिल्म साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म अब 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस एक्शन पैक्ड फिल्म में आलिया और शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *