Dhurandhar Actress Ayesha Khan: फिल्म धुरंधर में अपने डांस का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान ने अपनी ग्लैमरस जिंदगी के पीछे छिपे उस भयानक सच से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आयशा ने बताया है कि उनके साथ रेप की कोशिश हुई थी। वह आज भी वो सब सोचकर डर जाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक महिला सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें न केवल ऑनलाइन ट्रोलिंग, बल्कि यौन हिंसा की धमकियों भी मिल चुकी है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से सवाल जवाब करने लगे।
एक्ट्रेस आयशा खान के साथ हुई थी रेप की कोशिश (Dhurandhar Actress Ayesha Khan)
‘मोजो स्टोरी’ से बात करते हुए आयशा ने अपनी जिंदगी का घिनौना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्हें हर छोटी बात पर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा, “इंस्टाग्राम पर लगभग हर रोज मेरी बॉडी को गलत तरीके से पेश किया जाता है। मैं एक साधारण टॉप या स्कर्ट भी पहन लूं, तो लोगों को दिक्कत होती है। मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है कि कहीं कोई मुझे फिर से सेक्शुएलाइज न करे। यह वाकई बहुत दुखद है कि हम आज भी इस स्थिति में जी रहे हैं।”

हर दिन मिलती है आयशा को धमकियां (Dhurandhar Actress Ayesha Khan have been attempted to rape)
आयशा ने बेहद बेबाकी से बताया कि उन्हें रोजाना रेप की धमकियां मिलती हैं। उन्होंने कहा, “यह सब अब इतना सामान्य हो गया है कि मैं अभी अपना फोन खोलकर आपको दिखा सकती हूं। हर इंटरव्यू में ट्रोल्स मौजूद होते हैं, सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। यह समस्या सदियों पुरानी है।”
रेप की कोशिश और पुराने जख्म (Ayesha Khan News)
इंटरव्यू के दौरान आयशा काफी भावुक हो गईं जब उन्होंने अपने साथ हुई रेप की कोशिश का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मेरे साथ रेप की कोशिश हुई है। मैं उस बारे में ज्यादा बात करके पुराने जख्मों को कुरेदना नहीं चाहती, लेकिन यह सच है। कभी-कभी ये बातें मुझे अंदर तक झकझोर देती हैं। आज मैं मशहूर हूं और सुरक्षित हूं, लेकिन अगर मैं इस मुकाम पर नहीं होती, तो शायद ऐसी घटना दोबारा भी हो सकती थी।”

जब सेट पर कांप गई थीं आयशा
आयशा ने एक फिल्म के सेट का खौफनाक वाकया भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग कर रही थीं और उनके पिता भी वहां मौजूद थे। अचानक उन्होंने अपना इंस्टाग्राम देखा तो वहां एक अनजान व्यक्ति के गंदे वॉइस नोट्स थे। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति उसी सेट पर काम करने वाला एक स्पॉट बॉय था। आयशा बुरी तरह डर गई थीं और कांपने लगी थीं। पिता को बताने के बाद उस स्पॉट बॉय के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया था।
जूनियर आर्टिस्ट से ‘धुरंधर’ तक का सफर
आयशा खान का करियर काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद ‘बालवीर रिटर्न्स’ और तेलुगू फिल्म ‘मुखचित्रम’ की। ‘बिग बॉस’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, जिसके बाद उन्होंने ‘जाट’, ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ जैसी फिल्मों में काम किया।


