जहानाबाद सदर अस्पताल के नए भवन में चोरी की कोशिश:डेढ़ लाख रुपये के तांबे तार चुराने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

जहानाबाद सदर अस्पताल के नए भवन में चोरी की कोशिश:डेढ़ लाख रुपये के तांबे तार चुराने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

जहानाबाद सदर अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन में गुरुवार को चोरी का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार चुराने पहुंचे पांच चोरों में से दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि तीन फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंचाया। सदर अस्पताल के नए भवन में निर्माण कार्य जारी है। देर रात कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ठेकेदार और वहां मौजूद कर्मचारियों को शक हुआ। जब वे ऊपरी मंजिल पर पहुंचे, तो उन्होंने पांच लोगों को झोले में सामान भरते देखा। मौके पर मौजूद मुंशी विक्की कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। उनके झोलों की तलाशी लेने पर उनमें तांबे के पाइप और तार मिले, जिससे चोरी की नीयत स्पष्ट हो गई। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार गौतम कुमार के अनुसार, कुछ आवाजें सुनकर वे ऊपर पहुंचे, जहां पांच लोग मौजूद थे। उन्हें देखते ही तीन आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि दो को पकड़ लिया गया। तुरंत डायल 112 की टीम को सूचना दी गई और पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोर तांबे के केबल और अन्य सामान झोले में भर चुके थे। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि यह मामला जांच का विषय है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके परिजनों को भी बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जहानाबाद सदर अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन में गुरुवार को चोरी का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार चुराने पहुंचे पांच चोरों में से दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि तीन फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंचाया। सदर अस्पताल के नए भवन में निर्माण कार्य जारी है। देर रात कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ठेकेदार और वहां मौजूद कर्मचारियों को शक हुआ। जब वे ऊपरी मंजिल पर पहुंचे, तो उन्होंने पांच लोगों को झोले में सामान भरते देखा। मौके पर मौजूद मुंशी विक्की कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। उनके झोलों की तलाशी लेने पर उनमें तांबे के पाइप और तार मिले, जिससे चोरी की नीयत स्पष्ट हो गई। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार गौतम कुमार के अनुसार, कुछ आवाजें सुनकर वे ऊपर पहुंचे, जहां पांच लोग मौजूद थे। उन्हें देखते ही तीन आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि दो को पकड़ लिया गया। तुरंत डायल 112 की टीम को सूचना दी गई और पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोर तांबे के केबल और अन्य सामान झोले में भर चुके थे। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि यह मामला जांच का विषय है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके परिजनों को भी बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *